राहुल गांधी के जन्मदिन पर NSUI झारखण्ड ने रांची के हटिया में लगाया कोविड वैक्सीनेशन कैम्प

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के सौजन्य से राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर हटिया के सुलांकि क्वीन पैलेस में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। आज इस आयोजित कैंप में 100 लोगो को वैक्सीन के साथ सबको एक एक तुलसी का पौधा भी दिया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह जी ने फीता काट कर कैंप का उद्धघाटन किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे। मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, संगठन प्रभारी रविंदर सिंह, जोनल कॉर्डिनेटर पूर्व मेयर रमा खालको, मेरी तिरकी जी मौजूद थी।

मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि हमारे नेता माननीय राहुल गांधी के निर्देशानुसार आज हमलोग ने लोगो की मदद कर के उनका जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह जी ने एन.एस.यू.आई कि सराहना की एवं कहा कि आज राहुल जी के जन्मदिन पे एन.एस.यू.आई ने कैम्प लगा कर एक मिशाल पेश की है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि एन.एस.यू.आई की टीम ने पूरे कोविड काल मे जान जोखिम में डाल कर लोगो की सेवा की है और आज भी अपने प्रयास से कैम्प लगा कर लोगो को वैक्सीनशन लगवाया है जो काबिले तारीफ है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप, संगठन प्रभारी रविंदर सिंह ने भी कैम्प में आ कर एन.एस.यू.आई का हौसला बढ़ाया।
जितने लोगो ने वैक्सीन लिया सभी ने इस आयोजन को सराहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में मौके पर इंदरजीत सिंह,विजय बहादुर सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव सिंह, आकाश रजवार, बंटू सिंह,राहुल महतो अभिजीत बाउरी, जॉन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *