जमशेदपुर की एक महिला के विधवा पेंशन का मामला उठाया पत्रकार कार्तिक दत्ता ने, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, मिली पेंशन की स्वीकृति

जमशेदपुर की एक महिला किरण देवी के पति का निधन तीन साल पहले हुई थी, मगर अब तक इन्हें विधवा पेंशन की सुविधा नहीं मिल सकी है। महिला ने कई बार प्रयास किया था पर सुविधा पाने में सफल नहीं हो सकी थी। वहीं महिला की आर्थिक स्थिति भी बहुत ही कमजोर है। इसकी जानकारी जब पत्रकार कार्तिक दत्ता को हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य लोगों को उक्त महिला के मदद हेतु आग्रह किया था। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को महिला की मदद हेतु कल निर्देश दिया। उपायुक्त ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटो के अंदर ही पेंशन की स्वीकृति दिलवाई और कहा कि जल्द ही पेंशन राशि का भुगतान भी कर दिया जायेगा।
आशा है पेंशन राशि के मिलने से उक्त असहाय महिला सही ढंग से अपना जीवन यापन कर पाएंगी। इस सहायता के लिए पत्रकार कार्तिक दत्ता ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उपायुक्त सूरज कुमार का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे