लीची खाने के है कई फायदे
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने में परेशानी होती है पर गर्मियों के आने के साथ कई फलों का भी आगमन होता है जिनमें मुख्य रूप से आम आम बेल और लीची है। आम को तो फलों का राजा ही कहा गया है, वही बेल को सभी लोग उतना पसंद नहीं करते हैं पर लीची जब बाजार में आती है तो वह हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करती है। यह बहुत कम समय के लिए ही यह बाजारों में उपलब्ध होती है तो आइए आज जानते हैं लीची फल के विशेषताओं के बारे में….
लीची गर्मियों का एक बेहद स्वादिष्ट, रसीला और स्वास्थ्यवर्धक फल है जो अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘लीची चाइनेन्सिस’ है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
लीची खाने के फायदे
यह शरीर को ठंडक और ताजगी देती है।
विटामिन C होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करती है।
इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होती है।
लीची खाने के नुकसान
अधिक मात्रा में खाने से पेट दर्द या गैस हो सकती है।
खाली पेट ज्यादा लीची खाना नुकसानदायक माना जाता है।
डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में खानी चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है।
कुछ लोगों को लीची से एलर्जी भी हो सकती है।

इसलिए लीची का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, तभी इसके पूरे लाभ मिलते हैं।
