कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240 मतों से जीत कुणाल अजमानी अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचित
चुनाव अधिकारी मुकुल तनेजा और अमित कुमार के देखरेख में सभी चुनावी प्रक्रिया हुई।
मतदान में कुल मत 701 पड़े। सदस्य दीपक नंदा ने पहला मत दिया और आख़िरी मत गगन मल्होत्रा ने दिया। वहीं वार्षिक आम सभा आधे घंटा देर से शुरु होने की वजह से मतदान का समय संध्या 5 की बजाय 5.30 कर दिया गया।
बैठक में महासचिव राजेश मेहरा और लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग के मानद सचिव रवि पराशर ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन सदन पटल पर रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने स्वागत भाषण दिया, कोषाध्यक्ष विनोद माकन की तबीयत ख़राब होने की वजह से बिरादरी के आय-व्यय का ब्यौरा राजेश मेहरा ने ही दिया।
आम सभा में पूर्व अध्यक्ष एसपी. चढ्ढा, गुलशन लाल अजमानी, राजेश खन्ना, अरुण चावला, हरगोविंद गिरधर, विजय खन्ना, दीपक किंगर, हरविंदर सिंह बेदी, डॉ.सतीश मिढ्ढा, डॉक्टर अजय छाबड़ा,भगत सिंह मिढ्ढा, सीए अजय छाबड़ा,नंद किशोर अरोड़ा,अर्जुन मिढ्ढा, प्रकाश अरोड़ा,बलबीर दत्त,ज्योति चावला,बबिता खन्ना,विजया अजमानी,सीमा उग्गल,मीनू मेहरा,दर्शना अजमानी,पूनम माकन,वीणा माकन,पूनम आनंद आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
कुणाल अजमानी 240 मतों से विजयी हुए। कुणाल को 470 और मदन सेन को 230 मत मिले, इस बार महज़ एक ही मत अस्वीकृत हुआ।


