सांसद गीता कोड़ा को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जगन्नाथपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

सांसद गीता कोड़ा को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जगन्नाथपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने आज जगन्नाथपुर में उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्द्रा चौक से जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में सांसद सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का फ़ूल माला के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जिम्मेदारी देने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आभार जताया। कहा जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। इस आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं एवं युवाओें ने कांग्रेस पार्टी का दामन भी थामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *