जोमेटो डिलीवरी बॉय पिटाई मामला: पुलिस द्वारा बेवजह पिटाई पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने की थी झारखंड पुलिस से शिकायत, जमशेदपुर पुलिस जल्द कर सकती है कार्रवाई

कल शुक्रवार, 10 जुलाई की रात जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय देवेंद्र साव को जमशेदपुर के मानगो में टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मी ने बेवजह बुरी तरह पीटा था। जिसकी जानकारी मिलते ही भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने ट्वीट कर इसका विरोध जताया। जिसके पश्चात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अमित अग्रवाल के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस से उस डिलीवरी ब्वॉय को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही का आग्रह किया था।


जमशेदपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया था और जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन ट्वीट के माध्यम से कुणाल षाड़ंगी को दी थी। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है और अगर उचित कारवाई दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ नही होती है तो विरोध प्रदर्शन करने का मन बना रहे, पर बताया जा रहा कि जमशेदपुर पुलिस जल्द उन पुलिस कर्मियों पर विभागीय कारवाई कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे