प्रियंका गांधी के यूपी दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, UPKiUmeedPriyanka हुआ ट्विटर पर ट्रेंड

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। उनके आगमन पर हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक पहुंचे थे और उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। लंबे अंतराल के बाद वह लखनऊ पहुंची थी। वही 2022 के यूपी चुनाव को लेकर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके आने से जोश और नया संचार पैदा हुआ है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के पूर्व महासचिव आदित्य ओझा ने बताया की प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश आगमन से सूबे में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गांधी लखनऊ में अगले तीन दिन रुकेंगी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में उम्मीद की लहर जाग उठी है। समर्थको ने कल इस दौरान ट्विटर पर #UPKiUmeedPriyanka ट्रेंड कराया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया और पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के विरोध मौन भी रख़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान भारी संख्या में प्रियंका जी के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे