लखनऊ में धरने को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

✍️ Sahil Razvil

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल शुक्रवार को जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन धरना में शामिल हुईं थी, जिस पर पुलिस ने शनिवार को कहा कि यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे थे।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि बिना अनुमति धरने पर बैठने और बिना पूर्व सूचना दिए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रियंका ने लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *