जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरन महतो के पहल पर TMH ने एक निर्धन के ईलाज का 60 हजार रु का बिल माफ किया

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो को भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती के द्वारा सूचना दी गयी की एक अत्यंत निर्धन परिवार के गृहस्वामी सुमन डे का टी एम एच में ईलाज चल रहा था तथा परिवार द्वारा बकाया बिल देने में असमर्थ रहने के कारण उनको अस्पताल से छुट्टी नही मिल पा रही थी।

मॉनसून सत्र में शामिल होने हेतु दिल्ली प्रवास पर रहते हुए सांसद बिद्युत बरन महतो ने अस्पताल प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर ईलाज का बकाया 60 हजार रु का बिल माफ करवाते हुए उनके प्रतिनिधि संजीव कुमार व मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती ने उन्हें हॉस्पिटल से घर भेजा। इस मदद के लिए परिवार ने सांसद को धन्यवाद प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे