विधायक दीपिका पांडे सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का सचिव सह उत्तराखंड का प्रभारी बनाया जाना झारखंड कांग्रेस के लिए गौरव और हर्ष का विषय: संतोष सिंह, झरिया

धनबाद : आज झरिया स्थित अपने कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य संतोष सिंह ने अपने समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुये महागामा विधायक डॉ० दीपिका पांडे सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का सचिव सह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये हार्दिक बधाई दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। संतोष सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को धन्यवाद प्रेषित करते हुये कहा कि यह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि एक कर्मठ और जुझारू महिला जो युवा कांग्रेस से महिला कांग्रेस तक के संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह पुरे निष्ठा और समर्पण के साथ करते आ रही हैं उनके कौशल को देखते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है निश्चित रूप से पूरे लगन और ईमानदारी से संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगी और आने वाले समय में उत्तराखंड मे कांग्रेस एक मजबूत पार्टी बनकर सरकार बनाने का कार्य करेगी ऐसा विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे