कांग्रेस जन संवाद कार्यक्रम के तहत बनियाहिर 3 न० बस्ती पहुंचे AICC सदस्य संतोष कुमार सिंह और लोगों की समस्याओं को सुना। जल्द निवारण का दिया आश्वासन

धनबाद// रविवार को कांग्रेस जन संवाद कार्यक्रम के तहत बनियाहिर 3 न० बस्ती में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य नेता संतोष कुमार सिंह शामिल हुए। जहाँ पानी बिजली महंगाई से जूझ रहे आक्रोषित लोगोें ने संतोष सिंह के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।
संतोष सिंह ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा की वो यहाँ वोट मांगने नही, बल्कि लोगों की समस्या सुनने आये हें। उन्होंने आश्वासन दिया की वो जनता की समस्या के निवारण के लिए नगर निगम के अधिकारियो, राज्य के मांत्रियों और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी मिलने का कार्य करेंगे और जल्द से जल्द इन सारी समस्याओ का निदान करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर वार्ड 44 पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, मेघू यादव, अमन गुप्ता,रिजवान अंसारी, सुरज कुमार वर्मा , डबली वर्मा, छोटु अंसारी, आरिफ खान, चंदन सिंह, बाबू अंसारी, अमीत कुमार, कृष्ण कुमार मास्टर, अनिल कुमार, श्याम साव संजय सिंह, आदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे