भाजपा के कार्यकर्ता कभी रूकते और थकते नहीं है:- किसलय तिवारी

✍️ शेखर सुमन, देवघर

देवघर: भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक का आयोजन देवघर के होटल अंजली के सभागार में किया गया। जहा नए सदस्य को पार्टी के सिद्धांतो को बताते हुए कार्यप्रणाली को समझाया गया। जिसमे युवा मोर्चा के सभी नव मनोनित पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष अतुल सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी सम्मिलित हुए, बैठक के पूर्व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हे नमन किया गया। देवघर प्रवास में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी जिस विषम परिस्थिति में पार्टी का कार्य कर रहे, वह सराहनीय है। आप सभी को गर्व होना चाहिए की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है, जो न कभी थकता है न ही रुकता है, बल्कि सतत जनहित में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करता है।उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते बूथ समिति गठन व सरल पोर्टल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा, और कहा कि बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है, जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है। कोरोना संकट में भी भाजपा के कार्य नहीं रूके लगातार जारी है। आज हम सभी डिजीटल माध्यम से जुड़कर पार्टी की गतिविधियों से रुबरु हो रहे है, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने ई -प्रशिक्षण के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है, इसलिए प्रशिक्षण में आवश्यक रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जिसकी चर्चा देश सहित विश्व पटल पर हो रही है, हर वर्ग की चिंता कर मोदी सरकार अपनी योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है, जिसका लाभ भी देशवासियों को मिल रहा है। आगे तिवारी ने कहा मोदी सरकार ने संकटकाल मे भी जनता के हित मे अपना कार्य सुचारु रुप से किया। देश के 80 करोड़ गरीबों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने की व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभया आनंद, प्रमंडल प्रभारी सौरभ कश्यप जिला प्रभारी गुंजन मरांडी
नगर अध्यक्ष दिलीप बरनवाल, धनंजय खवाड़े , सत्यजीत कुमार सिंह, दिनेश यादव, राकेश रंजन ,सिकन्दर राउत, राकेश यादव ,अमन गुप्ता, अक्षय कुमार, सौरभ सुमन यादव ,मनीष सिंह, अमित कुमार, मुरारी मंडल ,प्रियंक सिंह ,पप्पू कापड़ी ,उदय झा , अभिजित मुर्खजी , राजीव झा, अमोद रजक, रंजन कुमार राव रामाशंकर साह, कृष्णा कुमार गुप्ता, निरज प्रकाश, सोनू पांडे, नेहा सिन्हा, खुशबू झा, रेणू देवी, सामता देवी, बबीता देवी, अक्षय कुमार मंडल,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे