हेमन्त सरकार के खिलाफ शनिवार को 267 स्थानों पर भाजपा बनाएगी मानव श्रृंखला: दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की और हेमन्त सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने बताया की इस सरकार की गहरी निंद्रा को तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी शनिवार को 264 प्रखंड व 3 नगरों में मानव श्रृंखला बनाएगी।

उन्होंने कहा कि 19 महीने के सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है, प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, बढ़ता उग्रवाद, शोषण, आदिवासियों की नृशंश हत्या लगातार इजाफा हो रहा है जबकि विकास की शून्यता है। उनके अब तक के कार्यकाल में एक भी किलोमीटर सड़क निर्माण, बिजली के 19 खंभे, 19 ट्रांसफार्मर, 19 मीटर तार नहीं लगा पाई है। खनिज संपदा की लूट मची है। बालू घाटों पर सत्ताधारी राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा अवैध वसूली, संथाल से स्टोन चिप्स अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कुम्भकर्णी निंद्रा तोड़ने के लिए प्रदेश के सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, संविदाकर्मी से भी इस मानव श्रृंखला में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व कांग्रेस झामुमो ने मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखलाए अब पीठ दिखला रहे हैं। झारखंड के भविष्य को मजाक बना दिया है। लड़ाई अब आर पार की होगी। अटल बिहारी बाजपेयी के सपने का झारखंड को टूटने नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *