लॉयन क्लब ऑफ रांची साउथ ने हरमू में मास्क का वितरण किया

रांची: आज बिजली ऑफिस हरमू के पास एवं हरमू चौक पर लायंस क्लब ऑफ रांची साउथ के द्वारा फ्री Mask लोगो के बीच वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को Mask लगाने और उसके फायदे एवं नुकसान की जानकारी भी दी गई। इस प्रयोजन में अध्यक्ष अनुज कुमार वर्मा, सचिव धीरज ग्रोवर कोषाध्यक्ष शशिकांत कुमार शामिल थे।

इस आयोजन में रांची साउथ के उपाध्यक्ष श्री मृणाल कुमार मिश्रा एवं समस्त लायंस क्लब ऑफ रांची साउथ की टीम का योगदान रहा है। लायंस क्लब ऑफ रांची साउथ इस प्रोग्राम को अगले कुछ हफ्ते तक जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *