रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

0
FB_IMG_1779385440659

Screenshot

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा कि वो अपने लालपुर स्थित रेस्टोरेंट में ही अचेत अवस्था में पाए गए जिसके बाद उन्हें आनन फानन में ऑर्किड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बहुत कोशिश की पर बचा नहीं पाए।

लव के पिता आशीष भाटिया कैपिटल हिल होटल के निदेशक में से एक है। लव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और लालपुर स्थित कावेरी का वे संचालन कर रहे थे।

बताया जा रहा कि वे जहर खाए है, और उसके पीछे आर्थिक स्थिति है। लेकिन स्पष्ट कारणों का सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब साफ हो पाएगा कि आखिर किस चीज से लव की जान गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *