सड़क पर जलजमाव को हटवाने के लिए हटिया विधायक और उनके समर्थकों ने उक्त सड़क पर धान रोपनी कर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया

रांची राजधानी का बिरसा राजपथ (हरमू-अरगोड़ा मार्ग) राँची का सबसे VIP एवम व्यस्त मार्ग में से एक है। जहाँ से राज्यपाल से मुख्यमंत्री व हर बड़े अधिकारी-कर्मचारी की आवाजाही होती है।

कुछ दिनों से हो रही बारिश से यहाँ एक ओर काफी जल जमा हुआ है पर पानी की निकासी नहीं हो रही। न ही नगर निगम या अन्य कोई संबंधित विभाग इस ओर अब तक ध्यान दिया। इसे देखते हुए आज सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हटिया विधायक नवीन जायसवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस स्थान पर धान रोपनी कर और मछली मारकर प्रतीकात्मक विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *