धनबाद के कांग्रेस नेता संतोष कुमार सिंह को उत्तराखंड के काशीपुर विधानसभा का कॉर्डिनेटर बनाया गया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु धनबाद के कांग्रेस नेता संतोष कुमार सिंह को उत्तराखंड प्रदेश के काशीपुर विधानसभा का कॉर्डिनेटर मनोनीत किया है।

उक्त मनोनयन पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शंकर प्रजापति, धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, धनबाद जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजू दास, धनबाद जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा, भगत सिंह, धनबाद जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश साव, धनबाद जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह उर्फ डेविड सिंह, शहजादा हुसेन, झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरज वर्मा, देवेन्द्र कुमार बंटी दास, रामनाथ सिंह सहित अन्य शुभचिंतकों ने संतोष सिंह को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *