परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

0
IMG-20260307-WA0000

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद की 74वीं महा समाधि जयंती के पावन अवसर पर एक साधु भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया। हर वर्ष YSS रांची आश्रम इस दिन को आध्यात्मिक कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों के साथ मनाता आ रहा है। इसी परंपरा के अंतर्गत विभिन्न आध्यात्मिक संस्थाओं के साधु संतों को आमंत्रित कर उनका सम्मान और सत्कार किया गया। इस वर्ष रांची और आसपास के विभिन्न आश्रमों तथा आध्यात्मिक संगठनों से लगभग 50 साधु और साध्वियां साधु भंडारे में शामिल हुए।

आगंतुक संन्यासियों को विशेष भोजन परोसा गया तथा उनके आध्यात्मिक समर्पण के सम्मान में उन्हें आदर पूर्वक शॉल, माला और प्रतीकात्मक धनराशि भेद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप पसंद करेंगे