छात्रवृति आवेदन पोर्टल बंद किए जाने के खिलाफ ऑल डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन आज बिरसा मुंडा जी की शहादत दिवस को “संकल्प दिवस” के रूप में मना रहा

आज ऑल डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन हजारीबाग जिला कमिटी द्वारा स्थानीय बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर बिरसा मुंडा चौक पर उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गई। माल्यार्पण के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा का योगदान भारतीय इतिहास में अमूल्य है। धरती आबा के नाम से प्रचलित बिरसा मुंडा ने अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह किया। इतिहास में इसे *उलगुलान के नाम से जाना जाता है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आदिवासी जनजाति के लिए *छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट* बनाने को मजबूर हुई। आज नामाँकन प्रक्रिया के बीच मे छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल को बंद किए जाने के खिलाफ पूरे राज्य भर में B.Ed, प्रोफेशनल,
वोकेशनल कोर्स के छात्र-छात्राएं बिरसा मुंडा की शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष मो•फ़ज़ल खान ने कहा कि बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड अधूरा है।झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार न होकर लगातार इसका ह्रास हो रहा है।सरकारो ने केवल झारखण्ड के संसाधनों का दोहन किया। झारखंड के युवा आज बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। झारखंड जो खनिजों से परिपूर्ण है,फिर भी यहां के युवाओं को पलायन करना पड़ता है। जीविका चलाने के लिए दर दर की खाक छाननी पड़ती है। यहां के आदिवासियों की स्थिति और भी बहुत खराब है। कोरोना काल में यहां के छात्र युवाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है।बिना छात्रवृत्ति के हज़ारों छात्र अपनी पढ़ाई छोड़ने को विवश है।बिरसा मुंडा के विचारों को जन जन तक पहुंचाते हुए एक सही समाज बनाने का सभी को संकल्प लेना चाहिए और दूसरे को भी सही समाज बनाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। आज बिरसा मुंडा के विचारों को गांव,शहर छात्र छात्राओं के बीच पहुचाने की आवश्यकता है। साथ ही आदिवासी संस्कृति रक्षा के लिए लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।आज के कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार,जिला अध्यक्ष जीवन यादव, उपाध्यक्ष मोहम्मद फजल नवीन कुमार, ज्ञानचंद कुमार,मो बरकत, राजेश कुमार ,अविनाश तथा अन्य साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *