प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों व मंडलों में सेवा एवं समर्पण अभियान किया शुरू

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन पर प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों व 513 मंडलों में सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुवात की गई। आगामी 20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तश्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करते हुए किया। इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त भी शामिल रहे। इस क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी एवं नमो एप्प का भी उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन गौरवशाली है। एक ओर विश्वकर्मा पूजा तो दूसरी ओर एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं जिनके नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश को गढ़ने वाले, विकास की गति तेज करने वाले, गरीब गुरबा का दुख दर्द समझने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी जुग जग जिएं यही कामना है हमारी। मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण से संबंधित कार्य पार्टी ने चलाया है। उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हुए 20 वर्ष होने पर 20 दिनों का कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि 7 अक्टूबर तक चलेगा। संयोग से मोदी जी पहली बार 7 अक्टूबर को ही गुजरात के मुख्यमंत्री बने थें। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गांव गरीब के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाया, बॉर्डर से लेकर गांव गांव तक विकास का कार्य हो रहा है। प्रत्येक दिन विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं। मोदी जी के सपने को साकार करने में हम सब को भी अपनी भूमिका निभाना है।

जुग-जुग जियू रउरे मोदी जी….मुकुंद नायक

वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक कलाकार व पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि सौभाग्य से झारखंड की प्रमुख त्योहार कर्मा, विश्वकर्मा पूजा और मोदी जी का जन्मदिन एक दिन है। देश के महान सपूत को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में अब तक का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होंने स्थानीय भाषा नागपुरी में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत की कला संस्कृति को विश्व में एक नई पहचान मिली है। अच्छी बात यह है कि मोदी जी विश्व में कहीं भी जाते हैं वे इस दौरान भारत की संस्कृति साथ लेकर जाते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने एक नागपुरी गीत गाकर जुग-जुग जियू रउरे मोदी जी…. के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार व पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि मोदी जी ऐसे व्यक्ति हैं जिसने सच मे कमाल किया है। मोदी जी सामान्य घर और सामान्य कार्यकर्ता से निकलकर प्रधानमंत्री बने। देश विदेश में भारत का नाम ऊंचा किया, भारत का प्रतिष्ठा कायम किया। कई पत्रिकाओं के रैंकिंग में मोदी जी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इससे देश का नाम और बढ़ा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता सबसे बड़े पद पर जा सकता है।

इससे पूर्व पद्मश्री मुकुंद नायक जी और पद्मश्री बलबीर दत्त जी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सम्मानित किया। वहीं अभियान के तहत कोशिश संस्था द्वारा संचालित दिव्यांग स्कूल के संचालिका दीपा चौधरी, दिव्यांग छात्र दिपतेश, सिद्धार्थ सहाय, कृशानु राय, सुबजीत बोस, निशानेबाजी में राजकीय और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी व कोच तारा शाहदेव, यशवंत कुमार, रंजन कुमार, राहुल यादव, आकाश कुजूर, क्रिकेट कोच नितिन गुप्ता, टेबल टेनिस में गौतम सिंह, देवेश झा, विश्वजीत कुमार, तलवारबाजी में गौरी शंकर सिंह, प्रेम कुमार, सुमित पासवान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आयुष्मान योजना के लाभुक शंकर साहू, अनिल साहू, कंतु साहू, यशोदा देवी, सरिता मुंडा, अमृता देवी, विधवा पेंसन योजना के लाभुक इंदु देवी को अंगवस्त्र, भगवत गीता, तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी मंडलों व सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस क्रम में सभी मंडलों में होर्डिंग, विश्वकर्मा पूजा व करमा पूजा के अवसर पर पाहनों व पूजा समिति के सदस्यों को सम्मान, मंदिरों में दीप प्रज्वलन, चित्र प्रदर्शनी, अस्पतालों में फल वितरण का कार्य किया गया। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा।

कार्यक्रम का संचालन अभियान प्रमुख बालमुकुंद सहाय ने किया। जबकि इस दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल, अभियान प्रमुख सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव, अमित सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी आदि मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *