बांग्लादेश बॉर्डर से घुसपैठ रोकना किसकी जिम्मेदारी है? केन्द्र की या राज्य की? :- चंपई सोरेन, झामुमो

झारखंड में 2024 लोकसभा/ विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है, खास तौर पर भाजपा ने अभी से यहां अपनी रणनीति शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में भाजपा के दो बड़े नेताओं सहित अन्य केंद्रीय नेता यहां पहुंच रहे और सभा को संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में वसुंधरा राजे सिंधिया देवघर आई थी और आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गिरिडीह में एक विशाल सभा को संबोधित किये। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेता संथाल परगना में बांगलादेशी घुसपैठ से डेमोग्राफी में परिवर्तन को लेकर हेमंत सरकार को घेरती आ रही है। भाजपा नेताओं के आगमन और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर झामुमो के उपाध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं को मणिपुर की सुध लेनी चाहिए, वहां के हालात बेकाबू है पर वो चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर राजनीति कर रहे इन भाजपा नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि बांग्लादेश बॉर्डर से घुसपैठ रोकना किसकी जिम्मेदारी है? केन्द्र की या राज्य की?

अगर केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सुरक्षा एजेंसियाँ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चौकीदारी करने में नाकाम हैं, तो यह किसकी विफलता है? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
हाल के दिनों में राज्य में लॉ एंड आर्डर, अवैध खनन, जमीन हेराफेरी, बिजली व्यवस्था और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भाजपा लगातार हेमंत सरकार को घेरती आ रही और झामुमो भी उसका माकूल जवाब देने में पीछे नही, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का यह हमला उसका एक उदाहरण है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

4 weeks ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

4 weeks ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

4 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

11 months ago