निष्ठा सिंह ने कतरास कोयलांचल का बढाया मान

देश भर के टॉप 15 मत्स्य कृषकों में चिन्हित होकर खरखरी (महेशपुर) निवासी निष्ठा सिंह ने कतरास कोयलांचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लाया।
गत 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर केंद्रीय पशुपालन मत्स्य मंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के विभिन्न मत्स्य कृषको से जुड़े और उन पर बनाये चलचित्र को देखकर देश भर के 13 मत्स्य कृषको को चिंहित किया जिसमें निष्ठा सिंह भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने एक एक कर मत्स्य पालको से बात भी की। निष्ठा सिंह ने उनसे बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत पिछले वर्ष ही रंगीन मछली पालन खरखरी में शुरू की, जिसमे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत 15 लाख की सब्सिडी सरकार के द्वारा मिली है और मछली पालन को और विकसित किया जा रहा। अब तक इसमें 18 लोग जुड़ चुके है और अपनी आजीविका अच्छी तरह से चला रहे।
केंद्रीय मंत्री ने निष्ठा के कार्य कुशलता और शैली की सराहना की और कहा कि इनसे और भी महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी मो मुजाहिद अंसारी भी मौजूद रहे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

1 month ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

7 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

7 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

10 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

10 months ago