झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के चास डिविजन के अंर्तगत कार्यरत ऊर्जा मित्रों (प्राइवेट कर्मचारियों) को पिछले 7 महीने से वेतन नही दिया गया है, जिसकी वजह से इन कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है। कई कर्मचारी ऐसी हालत से मानसिक तनाव से गुजर रहे और आत्महत्या तक की कोशिश कर चुके है।
कोरोना संकट काल और इस लॉकडाउन के दौर में बिना वेतन परिवार चलाना उनके लिए अत्यंत ही मुश्किल हो गया। ऐसे में बोकारो के युवा समाजसेवी सुलतान सरवर ने आज झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया और चास बिजली विभाग में कार्यरत प्राइवेट कर्मियों को यथाशीघ्र वेतन दिलवाने का आग्रह किया था। जिस पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी ने थोड़ी ही देर में संज्ञान लेते हुए बोकारो के उपायुक्त को उपयुक्त कार्रवाई करते हुए जवाब देने को कहा। जिस पर बोकारो के उपायुक्त राजेश कुमार जी ने कहा है कि इस विषय पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात हुई है और उपयुक्त कारवाई के लिए निर्देश जारी कर दिया है।
आशा है इस आदेश के बाद ऊर्जा मित्रों को जल्द ही वेतन मिलेगा और वे अपना घर परिवार सुचारू रूप से चला पाएंगे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…