भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल पर TMH से ₹36,000/- का अस्पताल बिल हुआ माफ, महिला को मिली अस्पताल से छुट्टी

सोनारी निवासी मनजीत कौर विगत कुछ दिनों से बीमार थी एवं टीएमएच अस्पताल में भर्ती थी।उनके स्वस्थ होने के उपरांत अस्पताल का कुल बिल ₹51000 हो गया था,उनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण परिवार वाले 15000/- ही जमा कर पाए।जिस वजह से अस्पताल प्रबंधन उन्हें डिस्चार्ज की अनुमति नहीं दे रहा था।परिवार के सदस्य ने मदद के तौर पर यह खबर सोनारी के युवा नेता राहुल तिवारी को दिया जिसके पश्चात उन्होंने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को इसकी जानकारी दी एवं परिवार की मदद के लिए आग्रह किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए कुणाल जी ने अस्पताल प्रबंधन से बात कर परिवार की आर्थिक स्थिति से उन्हें रूबरू करवाया एवं शेष 36,000/- का बिल माफ करने का आग्रह किया। प्रबंधन ने पूर्व विधायक के निवेदन को स्वीकारते हुए परिवार के शेष बिल को माफ किया एवं मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।

परिवार वालों ने कुणाल षाड़ंगी एवं राहुल तिवारी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया एवं इस कठिन परिस्थिति में उनके साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद किया।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

1 week ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 week ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago