भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पहल पर राइफल शूटिंग के युवा खिलाड़ियों को जमशेदपुर राइफल क्लब में अभ्यास की मिली विशेष अनुमति

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के राइफल शूटिंग इवेंट के ट्रायल में जमशेदपुर के शीर्ष आदित्य कश्यप और वरुण दुबे का चयन हुआ है पर कोरोना काल में जमशेदपुर स्थित राइफल क्लब बंद होने के कारण वे अभ्यास कर नही पा रहे थे, और ट्रायल में 18 दिन शेष होने के कारण परेशान थे। उनकी समस्या को लेकर शीर्ष आदित्य के पिता अरविंद ओझा ने बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी से बात की और मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने मांग कि की जमशेदपुर स्थित राइफल शूटिंग क्लब में अभ्यास करने की अनुमति दिलाई जाए, इस दौरान दोनों सभी तरह के कॉविड गाइडलाइंस का पालन करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने इस विषय पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बात की और आग्रह किया कि इन उभरते हुए खिलाड़ियों को विशेष रूप से राइफल क्लब में अभ्यास करने की अनुमति दी जाए। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सूरज कुमार ने इसकी अनुमति 24 घंटो के अंदर ही प्रदान कर दी है। दोनो उभरते खिलाड़ियों के अभ्यास की अनुमति मिलने पर उनके अभिभावक संग
झारखंड राज्य राइफल एसोसिएशन ने भी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी का आभार जताया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago