चाकुलिया में खाद्यान्न डिलीवरी में हो रहें अवैध परमिट और ब्लैक लिस्टेड वाहनों का इस्तेमाल, विभाग मौन

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में पीडीएस दुकानों में अनाजों के आपूर्ति करने के लिए जिन गाड़ियों का इन दिनों इस्तेमाल हो रहा उनके या तो फिटनेस सर्टिफिकेट फेल हैं या गाड़ियां ही ऐसे काम के लिए ब्लैक लिस्टेड है। मजे की बात यह है कि कुछ गाड़ियां पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की हैं जो बिना PA एंट्री के ही झारखंड में चल रही। खाद्यान्न आपूर्ति के काम के लिए ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल होना सीधे तौर पर साबित कर रहा कि कहीं ना कहीं से इनको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
कल जब इसका खुलासा हुआ तो भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और ऐसे ट्रांसपोर्टरों पर एफआईआर की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में ड्राइविंग लाइसेंस की चेकिंग अभियान चलाया जाता है, कड़ाई से आम लोगो को परेशान किया जाता है पर ब्लैक लिस्टेड वाहनों को देखने वाला कोई नहीं। उन्होंने वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछा कि ये तिगुनी हिम्मत कहां से आ रहा?

बहरागोड़ा क्षेत्र में लगातार अवैध कारोबार फल फूल रहे, पर स्थानीय प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में अक्षम। पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के द्वारा इस मामले पर आवाज उठाने के बाद पुलिस विभाग ने इसे संज्ञान में लिया है और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 month ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

1 month ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

1 month ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago