झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में दी ढेर सारी छूट, पर वीकेंड पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जारी। जानिए क्या-क्या खुल रहे

अनलॉक हुआ झारखंड, राज्य सरकार ने आज चल रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में दी ढेर सारी छूट। आइए जानते है अब क्या क्या खुल सकेंगे।

1. सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी।
2. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे ।
3. शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे।
4. सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
5. स्टेडियम, जिम और पार्क खुल सकेंगे।
6. समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
7. आँगन वाणी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी।
8. 50 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।
9. Banquet हाल और सामुदायिक भवन खुल सकेंगे परंतु 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा।
10. धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
11. जुलूस पर रोक जारी रहेगी।
12. राज्य के अंदर बस परिवहन की अनुमति दी गई।
13. अंतरराज्यीय बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी।
14. पब्लिक परिवहन वाहन नियम द्वारा निर्धारित संख्या में यात्री को बैठा सकते हैं।
15. भारत सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा करायी जायेगी।
16. राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी।
17. मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी।
18. निजी वाहन से राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई पास आवश्यक नहीं होगा।
19. दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा।
20. दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine नहीं होगा बल्कि आगंतुकों की व्यापक टेस्टिंग की जाएगी।
21. सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।
22. आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
23. उक्त आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

सरकार ने छूट तो दे दी है पर कोरोना ने अभी छूट नही दी है, वो अब भी मौजूद है अतः सावधानी बरतें और मास्क का उपयोग अवश्य करें, साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करें।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

एक ज्ञानावतार का हृदय(श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि जी का 169वां आविर्भाव दिवस)

“मैं तुम्हें अपना अशर्त प्रेम प्रदान करता हूँ,” अपने निर्मल प्रेम के इस शाश्वत वचन…

7 days ago

ढुलू महतो अब लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, धनबाद से बने भाजपा के उम्मीदवार

बाघमारा के भाजपा विधायक, कोयलांचल के युवाओं के चहेते, गरीबों की आवाज के नाम से…

2 months ago

दो महान् सन्तों श्री श्री परमहंस योगानन्द और स्वामी श्री युक्तेश्वरजी के महासमाधि दिवस पर विशेष

सहस्राब्दियों से भारतवर्ष की पवित्र भूमि को अनेक महान् दिव्य आत्माओं के चरणों के स्पर्श…

2 months ago

लोग क्या कहेंगे ? यह सोचना छोड़ मेहनत और प्रयास करो, जरूर सफल होंगे: रमेश घोलप, IAS

लोग क्या कहेंगे? यह सोच कई लोगों की प्रगति में बाधा बनी है। आईएस रमेश…

3 months ago

श्री श्री परमहंस योगानन्द के जीवन का अत्यन्त प्रेरक प्रभाव
(130वीं जयन्ती पर विशेष)

“छोटी माँ, तुम्हारा पुत्र एक योगी बनेगा। एक आध्यात्मिक इंजन की भांति वह अनेक आत्माओं…

4 months ago

श्रीमद्भगवद्गीता : सफल जीवन के लिए दिव्यामृत…
(गीता जयन्ती पर विशेष)

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच:।।[अन्य सभी धर्मों (कर्तव्यों) का त्याग…

5 months ago