ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी के बाद मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेसिस हो सकती है काफी कारगर सिद्ध: डॉ मनीष गौतम (मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थोडोंटिस्ट)

अब तक मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेसिस कैंसर और चोट के केस में ही उपयोग होता आया है पर कोरोना के बाद आई ब्लैक फंगस महामारी जिससे पीड़ित मरीज के आंख और नाक हटाने तक की नौबत आ जा रही है ऐसे में यह मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेसिस काफी सहायक सिद्ध हो सकती है।

अक्सर देखा गया है की किन्ही कारणों से जब मरीज की आंख, नाक या जबड़े हटाए जाते हैं तो मरीजों की जान तो बची रहती है पर उनके चेहरे से अंग हट जाने पर हीन भावना उत्पन्न हो जाती है। पीड़ित में आत्मविश्वास की कमी भी देखी गई है पर इस विधि से उन्हे नया कृत्रिम अंग बनाकर लगा दिया जाता है जो देखने में बिल्कुल सजीव जैसा ही होता है और सजीव अंग की तरह उनमें मूवमेंट भी हो सकता है।

इस बारे में हमने जानने की कोशिश की है रांची के वरीय दंत चिकित्सक डॉ मनीष गौतम से, जो फिलहाल रिम्स के दंत विभाग में कार्यरत हैं और मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थोडोंटिक्स में स्पेशलिस्ट हैं और इनके दर्जनों लेख दंत चिकित्सा और मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेसिस के बारे में छप चुके हैं।

डॉ गौतम बताते है कि ओरल का मतलब होता है- मुंह, दांत, जबड़ा और मसूड़े , वहीं मैक्सिलोफेशियल का संबंध मुंह के बाहर और चेहरे से होता है।
ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के अंतर्गत इन सभी अंगों से जुड़ी विकृति और समस्या का पता लगाना और उनका सर्जरी द्वारा ट्रीटमेंट करना शामिल होता है।
वहीं मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेटिक्स के जरिए अंग संरचना और उसके कार्यों को पुनः बहाल किया जा सकता है। इसके मदद से रोगी अपना आत्म-विश्वास प्राप्त कर जीवन शैली में सुधार ला सकते हैं।


उन्होंने बताया कि मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेसिस के बारे में अभी जागरूकता बहुत कम है कई मेडिकल डॉक्टर भी नहीं जानते कि डेंटल में इसके लिए अलग से स्पेशलाइजेशन भी होता है। वहीं आम लोग भी जानकारी के अभाव में अपने खराब अंगो को ठीक नही करवा पाते है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीज़ के सर्जरी से पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उनमें यह प्रोस्थेसिस लगाया जा सकता है इसके लिए वह अपना पूरा योगदान देने के लिए तत्पर रहेंगे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago