पारा शिक्षकों के साथ किए जा रहे वादाखिलाफी के विरोध में सर्वसम्मति से आवाज उठाने का निर्णय पारा शिक्षक संघ की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया

✍️शेखर सुमन, देवघर

देवघर: पारा शिक्षक संघ कार्यकारिणी की बैठक करो प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। आज की इस बैठक में मधुपुर शहर, मां मार्गोमुंडा सहित अन्य प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड महासचिव, सचिव उपाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के साथ किए जा रहे वादाखिलाफी के विरोध में सर्वसम्मति से आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एक स्वर में कहा चुनाव के समय सरकार द्वारा वादा किया गया था कि पारा शिक्षकों की समस्या के समाधान के साथ स्थाईकरण कर दिया जाएगा जो डेढ़ साल बीतने के बाद बाद भी सरकार दोबारा पारा शिक्षकों के हित में कोई कार्य नहीं किया गया जबकि चुनाव के वक्त सरकार द्वारा घोषणा किया गया था कि सरकार बनते ही 3 महीना में पारा शिक्षकों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।इस बाबत सरकार द्वारा कई बार कैबिनेट की बैठक भी हुआ, लेकिन समस्या जस का तस पड़ा हुआ है जो आप कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कहा कि अगर 15 अगस्त तक सरकार पारा शिक्षकों को स्थायीकरण नहीं करती है तो 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन से मधुपुर के विधायक से मंत्री हफीजुल्लाह संत एवं कृषि मंत्री बादल पत्र लेकर आवास के समक्ष पारा शिक्षक सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी। बैठक में आंदोलन तेज करने का भी निर्णय लिया गया है, कहा कि पारा शिक्षकों को इतना कम मानदेय मिलता है इसमें परिवार का भरण पोषण बच्चों की पठन-पाठन कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में भीम यादव, पप्पू सिंह,गौतम सिंह, शमशेर आलम,प्रिया देवी, रविंद्र राय, इमरान अंसारी, रजा उल अंसारी, विक्रम महतो सहित दर्जनों कार्यकारिणी सदस्य मौके पर उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago