Categories: समाचार

बोकारो सदर अस्पताल के बदहाली को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अफजल खान के ट्वीट पर सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, सिविल सर्जन का हुआ तबादला, भेजे गए कोडरमा

बोकारो सदर अस्पताल की बदहाली को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार द्वारा किए गए ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, बोकारो डीसी पर हुए गुस्सा, कहा: यह स्थिति बर्दास्त के बाहर है, अविलंब संज्ञान लेते हुए स्थिति में सुधार करें’। इस ट्वीट के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और आज उसकी गाज सिविल सर्जन पर गिरी है।

अब मुख्यमंत्री के गुस्से का कारण समझिए। दरअसल बोकारो सदर अस्पताल में लापरवाही और बदहाली का आलम यह है कि मरीजों को बिस्तर पर बेडशीट तक नहीं मिलते। डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं रहते हैं। अस्पताल के अंदर जो जांच घर है उसमें ताला लटका रहता है। इलाज कराने आए मरीजों को बेवजह दौड़ाया जाता है। जब यह खबरें एक दैनिक अखबार में छपी और जिसे लेकर अफजल खान ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को टैग करते हुए लिखा कि यह स्थिति सुधारनी जरूरी है। जिस पर सीएम ने संज्ञान लिया है।

अभी अभी खबर आ रही है कि सीएम ने इस लापरवाही के मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए बोकारो के सिविल सर्जन का तबादला कोडरमा कर दिया है।

सीएम द्वारा विशेष ध्यान देने पर सामाजिक कार्यकर्ता अफजल खान ने आशा जताई है कि अस्पताल में चली आ रहे समस्याओं का निदान जल्द से जल्द होगा और वहां आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

12 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago