रामगढ़ में बिजली की समस्या को लेकर धनंजय कुमार पुटुष के नेतृत्व में लोगों ने रामगढ़ बिजली विभाग और डीवीसी कार्यालय में लालटेन टांग कर किया विरोध

रामगढ़ जिला में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोग बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर ही उनकी प्रतिमा के सामने बिजली के लिए मौन प्रदर्शन कर आंदोलन का बिगुल फूक दिया था।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को रामगढ़ के आम लोगो व अपने समर्थको के साथ मिलकर धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ के बिजली विभाग और डीवीसी के कार्यालय पहुंच कर उसके गेट पर “लालटेन” टांग दिया और मोमबत्ती जला का बिजली कटौती के प्रति अपना विरोध जताया।
आम लोगों को संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: बिजली की बद्दतर स्थिति से रामगढ़ जिला के लोग परेशान है,व्यापारी अपना व्यापार नही कर पा रहे है,छात्र अपनी पढ़ाई नही कर पा रहे है। आम जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है, लेकिन देखने वाला कोई नही है। ऐसे में हम रामगढ़ की जनता को राजनीति के चक्कर मे पीसने नही देंगे।
सरकार और विभाग को 26 जनवरी तक का मोहलत हमलोगों ने दिया है।
अगर 26 जनवरी तक रामगढ़ जिला की बिजली कटौती कम नही की जाती है तो हम रामगढ़ की आम जनता,छात्रों और व्यापारियों को साथ लेकर बिजली के लिए सड़क पर उतर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी औऱ शाहिद भगत सिंह जी के नक्से कदम पर चलते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।

कार्यक्रम में पिंटू मालाकार,कैलास महतो,गुरप्रीत सिंह,सुरेंद्र राम,सुमित वर्मा,विक्की बाबा,अजय राम,अमित पटेल,टिंकू तिवारी,अमित गुप्ता, विकास यादव,विकास यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago