कल से सात दिनों के सांगठनिक दौरे पर संथाल परगना जाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, इस दौरान 18 विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

प्रदेश भाजपा ने सांगठनिक मजबूती के साथ राज्य सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है। आज पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया का तीनदिवसीय झारखंड प्रवास सम्पन्न हुआ और कल से प्रदेश अध्यक्ष संथालपरगना क्षेत्र के प्रवास पर निकल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के संथाल प्रवास के बारे में बताते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम संथालपरगना प्रमंडल के प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी 4 सितंबर की सुबह रांची से देवघर के लिये प्रस्थान करेंगे।

इस दौरे पर प्रकाश देवघर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सारठ, मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

5 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष गोड्डा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद गोड्डा, महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे

6 सितंबर को अध्यक्ष जी दुमका ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शिकारीपाड़ा,जामा, जरमुंडी एवम दुमका विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे।

7 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा प्रवास पर रहेंगे। जहाँ वे जामताड़ा ज़िला के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।
8 सितंबर को दीपक प्रकाश जी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
9 सितंबर को पाकुड़ ज़िला के पाकुड़ ,लिट्टीपाड़ा एवम महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होने के बाद साहेबगंज के लिये प्रस्थान करेंगे।
10 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश जी साहेबगंज के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राजमहल,बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बैठक में शामिल होंगे।

प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी सभी जिलों में जनजाति सम्मेलन एवम प्रबुद्ध जनों की बैठक को भी संबोधित करेंगे, और 11 सितंबर को दीपक प्रकाश वापस रांची लौटेंगे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

4 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago