हेमन्त सरकार में यदि मंदिर बनाने की हिम्मत नहीं है तो वे स्थल प्रदान करे, भाजपा बनाएगी विधानसभा के अंदर मंदिर : सी.पी. सिंह, विधायक, रांची

झारखंड विधानसभा भवन में नमाज अदा करने हेतु कक्ष आवंटित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व रांची के वर्तमान विधायक सीपी सिंह ने हेमन्त सोरेन सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र की मंदिर है बावजूद हेमन्त सरकार ने एक विशेष समुदाय को घ्यान में रखते हुए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूजा इबादत सबका अधिकार है। भाजपा सर्वधर्म सम्भाव पर विश्वास रखती है लेकिन एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण करना लोकतंत्र की हत्या समान है।

विधानसभा भवन में मंदिर नहीं बना तो भाजपा करेगी सड़क से सदन तक आंदोलन, सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा किसी के इबादत का विरोध नहीं करती किन्तु एक समुदाय को केंद्रित करते हुए कक्ष आवंटन करना तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि लगभग 78 विधायक व सैकड़ों कर्मचारी हिंदुत्व के साथ जुड़े हैं। इन सभी की भावना का ख्याल रखते हुए बजरंग बली की एक मंदिर का निर्माण कराया जाए और एक विशाल मूर्ति स्थापित कराया जाए। बजरंग बली से विधायकों को शक्ति भी मिलेगा साथ ही भक्ति भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फंड के लिए रोना रोने वाली हेमन्त सरकार में यदि मंदिर बनाने की हिम्मत नहीं है तो वे स्थल प्रदान करे, भाजपा बनाएगी मंदिर। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर नहीं बना तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति बर्दास्त नहीं करेगी।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और रंजीत चन्द्रवंशी भी उपस्थित थें।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago