देवघर एम्स में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू

✍️शेखर सुमन, देवघर

देवघर: एम्स में अब 200 मरीजों के निबंधन के बजाय 400 मरीजों का निबंधन किया जाएगा। इसकी जानकारी देवघर एम्स के निदेशक डॉ सौरव वार्ष्णेय ने पत्रकारों को दी, इसमें जहां ज्यादा से ज्यादा मरीज अपना इलाज करा पाएंगे वहीं यह निर्णय डॉक्टर सौरव वार्ष्णेय ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया है,पिछले 25 अगस्त को देवघर एम्स में ओपीडी सेवा की शुरुआत कर दी गई थी पहले ही दिन से एम्स में काफी तादाद से मरीजों की भीड़ जुटने लगी इसलिए प्रबंधन ने ऐसा निर्णय लिया है, इन 400 मरीजों में अब तो मरीज ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं जबकि 100 वैसे मरीजों का निबंधन किया जाएगा जो अपनी जांच रिपोर्ट के साथ दोबारा संबंधित डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं।

देवघर एम्स निदेशक डॉक्टर सौरव वार्ष्णेय ने कहा कि फिलहाल सिर्फ परामर्श सेवा दी जा रही है देवघर में गंभीर बीमारियों का इलाज जैसे चोटिल घायल इत्यादि चीजों का निवारण यहां पर नहीं किया जाएगा अब घर बैठे देवघर एम्स ओपीडी का रजिस्ट्रेशन www.Aimsdeoghar.edu.in पर कर सकते हैं, अधिकतम 100 मरीजों को सुबह 8:30 से 9:30 तक ही देखा जा सकता है जबकि पुराने मरीजों को सुबह 9:30 बजे से अंतिम मरीज तक को देखकर परामर्श दिया जा सकता है शुरू में मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है और एम प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रण के लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

4 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago