रामगढ़ के वार्ड पांच के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई पानी के पाइप में नल लगा पानी की बर्बादी रोकने की मुहिम चलाई भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में सरकारी उदासीनता व सप्लाई पानी के पाइप मे नल नही रहने के कारण पानी बर्बाद होने की शिकायत ग्रामीणों ने विगत दिनों प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष को दी थी।
समस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बुधवार को रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति महिला मोर्चा वार्ड पाँच कमिटी की महिलाओं संग मिलकर धनंजय कुमार पुटूस ने वार्ड पांच के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई पानी के पाइप में नल लगा कर पानी की बर्बादी को रोका।

पूछे जाने पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जिंदा रहने के लिए पानी बेहद जरूरी है लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण सप्लाई किये जाने वाले पानी के पाइप में नल नही रहने के कारण पानी बर्बाद होता है। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हमलोगों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर वहां नल लगा कर पानी की बर्बादी रोकने का एक छोटा सा प्रयास किया है। इस दौरान निर्मला शर्मा, मल्लिका दत्ता, नीलम केसरी, भानु देवी, चंदना गांगुली,अनीता शर्मा, पूनम देवी,अजय शर्मा,जया साह आदि उपस्थित रहे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

2 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

2 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

8 months ago

क्रियायोग की सरिता में डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहन (श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 196वीं जयंती पर विशेष)

“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…

10 months ago