बस्ताकोला एरिया-9 में ट्रांसपोर्टिंग में हुए करोड़ो के घोटाले की जल्द शुरू होगी जांच, कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने की थी कोयला मंत्रालय से शिकायत

बीसीसीएल के अधिकारियो के मिलीभगत से बस्ताकोला एरिया – 9 मे पैराडाइज ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा करोड़ो रूपए के घोटाला किए जाने कि शिकायत पिछले दिनों कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने कोयला मंत्रालय से की थी, जिस पर केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस पर संज्ञान लिया है, और बीसीसीएल के सर्तकता विभाग को जांच करने का निर्देश दिया। सतर्कता विभाग के उप प्रबंधक कार्मिक ने पत्र भेज कांग्रेस नेता संतोष सिंह को इस शिकायत की पुष्टि करने और इससे संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा है ताकि जांच शुरू की जा सके।

ज्ञात हो कि 3 जून को कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने प्रभात खबर की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कोयला मंत्रालय से बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया 9 में ट्रांसपोर्टेशन के कार्य में हुए करोड़ो के घोटाले की जांच के लिए पत्र भेज आग्रह किया था।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago