कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में वीमेंस कॉलेज की UG और PG की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन कराने को लेकर आज रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया एवं ज्ञापन दिया। विदित हो कि हजारों छात्राएं जो दूसरे- दूसरे राज्य में रहती है रांची आ कर ऑफ लाइन परीक्षा देने में समर्थ नही है। कोरोना काल को देखते हुए अभी सभी जगह परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है। अभी न ट्रांसपोर्ट की सुविधा शुरू हुई है न रहने की और इस कोरोना काल मे ऑफ लाइन परीक्षा देना संभव नही। रांची के और भी दूसरे कॉलेजो में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से परीक्षा ली जा रही है। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि ऑफ लाइन परीक्षा आयोजित कर के छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां बड़े बड़े परीक्षा इस कोरोना काल मे स्थगित हो गए है वही वोमेन्स कॉलेज में ऑफ लाइन प्रक्रिया में परीक्षा लेना उचित नही है।
सभी बातों को सुनने के बाद परीक्षा नियंत्रक जी ने कहा कि कॉलेज जी प्राचार्य से बात कर के छात्र हित मे निर्णय लिया जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह, महावीर कुमार, राहुल महतो, नंदिनी, प्रेरणा एवं वीमेंस कॉलेज की छात्राएं मौजूद थी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…