राज्य सरकार को सिर्फ अवैध भवनों के नाम पर किसी के आशियाने पर बुलडोज़र नहीं चलाना चाहिए:- मेयर आशा लकड़ा

रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कहा है कि राज्य सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के आशियाना को उजाड़ने का काम कर रही है। गरीबों को नोटिस देकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। जबकि राज्य सरकार को झारखंड न्यायपालिका अधिनियम-2011 की धारा-442 के तहत नगरपालिका भवन न्यायायिधिकरण का गठन किया जाना है, ताकि नगर आयुक्त द्वारा जिन भवनों को अवैध घोषित किया जा रहा है, वैसे भवन मालिक नगर आयुक्त के निर्णय के विरुद्ध नगरपालिका भवन न्यायाधिकरण में अपील कर सकें। नियमानुसार नगर आयुक्त द्वारा शहरी क्षेत्र में किसी भवन को अवैध घोषित किया जाता है तो संबंधित भवन मालिक नोटिस प्राप्त होने के 30 दिनों के अंदर नगरपालिका भवन न्यायाधिकरण में नगर आयुक्त के निर्णय के विरुद्ध अपील कर सकता है। मेयर ने कहा कि राज्य सरकार को सिर्फ अवैध भवनों के नाम पर किसी के आशियाने पर बुलडोज़र नहीं चलाना चाहिए। उन्हें भी अपना आशियाना बचाने का हक व अधिकार है। चूंकि झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत राज्य सरकार को ही नगरपालिका भवन न्यायाधिकरण का गठन करना है। परंतु वर्तमान में पीड़ितों को झारखंड नगरपालिका अधिनियम में किए गए इस प्रविधान का लाभ नहीं मिल रहा है।

मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को नगरपालिका भवन न्यायाधिकरण गठन करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख भेजी हैं। पत्र की प्रति नगर विकास विभाग के सचिव को भी भेजी गई हैं ।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago