देवघर बना साइबर अपराधियों का नया ठिकाना, फिर पकड़े गए 15 साइबर अपराधी…

✍️शेखर सुमन

देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने पंद्रह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी देवघर जिला के पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा, मधुपुर थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा और पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बरदेही गांव से हुई है, जिसमे 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 21 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड और 4 पासबुक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 22 वर्षीय पंकज दास, 21 वर्षीय निरंजन दास, 21 वर्षीय सिकंदर दास, 19 वर्षीय किशन साह, 19 वर्षीय अभिषेक दास, 21 वर्षीय अजीत दास, 22 वर्षीय संदीप दास, 18 वर्षीय राजीव भारती, 21 वर्षीय सुनील दास, 19 वर्षीय अजीत दास, 21 वर्षीय रोहित दास, 18 वर्षीय संदीप दास, 18 वर्षीय अमित दास, 19 वर्षीय राहुल दास और 19 वर्षीय विकास दास का नाम शामिल है। डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी अभिषेक दास का आपराधिक इतिहास है और पूर्व में भी यह साइबर ठगी के मामले में आरोपी है। इसके अलावे डीएसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago