भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल पर ओंफालोसिल से पीड़ित 2 वर्षीय बच्ची के सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम निवासी मनींद्र नाथ महतो की 2 वर्षीय बच्ची देवश्री महतो Omphalocele जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण परिवार अपनी बच्ची का इलाज नहीं करवा पा रहा था, जिसके बारे में बोड़ाम क्षेत्र निवासी परेश दत्ता ने बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी को अवगत कराया था। बच्ची की गंभीर बीमारी को देखते हुए कुणाल ने अपने नाम्या स्माइल फाउंडेशन की सदस्य निधि केडिया को इस बच्ची के जल्द इलाज हेतु जिम्मा दिया था, जिसके पश्चात बच्ची को जिले के ही डॉ अभिषेक चाइल्ड हॉस्पिटल ऑपरेशन हेतु भर्ती कराया गया था। 30 मार्च को देवश्री का सफल ऑपरेशन हुआ और 6 दिनों के बाद आज हनुमान जयंती के दिन बच्ची को डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया।

फिलहाल कुणाल षाड़ंगी वायरल फीवर होने के कारण बच्ची से मिलने जा नही सके, पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के चंचल भाटिया वहां मौजूद रहे और बच्ची के डिस्चार्ज की सभी प्रक्रिया पूरी करवा घर भेजा। देवश्री के सफल ऑपरेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर कुणाल ने खुशी जताई और जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

4 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago