चंदा कुमारी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो : शैलेंद्र सिंह

पलामू : पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार गांव में हुए भाजपा नेता पुत्री चंदा कुमारी हत्याकांड मामले में स्थानीय समाजसेवी शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंदा कुमारी हत्याकांड को करीब एक महीना हो गया किंतु पलामू पुलिस की शिथिलता के कारण अभी तक अपराधी सलाखों से बाहर है। पुलिस की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस विभाग सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटी हुई है। पता नहीं क्यों अपराधी को पकड़ने में तनिक भी रूचि नहीं दिखा रही है। इस प्रकार से आम जनों का पुलिस प्रशासन के ऊपर से भरोसा उठता जा रहा है, और अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पांकी प्रखंड में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुका है। इस क्षेत्र के लोगों में भय एवं दहशत का माहौल है।
आशा है मुख्यमंत्री इस विषय पर संज्ञान लेंगे और न्याय जल्द मिलेगा।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

2 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

2 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

8 months ago

क्रियायोग की सरिता में डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहन (श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 196वीं जयंती पर विशेष)

“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…

10 months ago