भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल पर TMH अस्पताल से परिजन को मिला पार्थिव शरीर

घाटशिला निवासी पीरु मुर्मू – जो की ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और लॉकडाउन होने के वजह से काम काज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है- उनके पुत्र आयुष मुर्मू का तबीयत बिगड़ने के कारण विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे।

उनको बेहतर इलाज के लिए उनके परिवार द्वारा अत्यंत गंभीर अवस्था में TMH हॉस्पिटल में दाखिला कराया गया था और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनका कुल चिकित्सीय शुल्क 1,06,000/- हो गया था। इस कोरोना काल में परिवारवाले काफी प्रयासों के बाद अस्पताल में 55,000/- जमा कर पाए थे तथा बाकी के 51,000/- रुपया परिवार से किसी भी हालत में बंदोबस्त नही हो पा रहा था, कि बकाया रकम जमा कर बच्चे की शव को घर ले जा सके।

इसकी जानकारी घाटशिला के अख़बार हॉकर सुब्रत दास के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को दी कि परिवारजन पैसे के अभाव में पार्थिव शरीर घर नहीं ले जा पा रहे हैं।

पूर्व विधायक कुणाल षडंगी की पहल पर TMH अस्पताल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को शव सुपुर्द किया।

बच्चे के परिवार वालों ने इस नेक काम के लिए कुणाल षाडंगी जी का शुक्रिया अदा किया है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago