साकची गोलचक्कर में लगा महंगाई को दर्शाता पोस्टर हटा, डॉ अजय समर्थको ने लगाया भाजपा पर आरोप

पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार मोदी सरकार की नाकामियों को लगातार उजागर करते आ रहे और सोशल मीडिया में भी केंद्र पर निशाना साधने में जुटे है।उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं, और इस संबंध में जमशेदपुर और रांची में उनके बड़े-बड़े पोस्टर नजर आ रहे हैं और यह दूसरी बार है जब कुछ उपद्रवी लोगों ने साकची गोलचक्कर से उनका पोस्टर हटा दिया।

डॉ अजय कुमार के समर्थकों का कहना है कि यह भाजपा के लोगों का काम है जो डॉ अजय के पोस्टर को हटा रहे हैं क्योंकि पोस्टर देश के वर्तमान परिदृश्य की सही तस्वीर दिखा रहा था।

डॉ. अजय ने कहा है कि वह यह पता लगाने के लिए, सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाएंगे ताकि पता चल सके इस तरह के अलोकतांत्रिक व्यवहार के पीछे असली लोग कौन हैं और संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

1 month ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

7 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

7 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

10 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

10 months ago