संस्कृत साहित्य में ज्ञान के सभी मूल तत्त्व निहित हैं: डाॅ० सुनील कुमार वर्णवाल

✍️ शेखर सुमन, देवघर

देवघर। संस्कृत भारती, झारखंड के द्वारा ऑनलाइन संस्कृत सम्भाषण वर्ग का शुभारम्भ 12 जुलाई को किया गया। इस सरल संस्कृत सम्भाषण वर्ग का उद्घाटन भारत सरकार के गृहमंत्रालय के संयुक्त सचिव डाॅ. सुनील कुमार वर्णवाल ने किया ।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डाॅ .वर्णवाल ने कहा कि संस्कृत साहित्य में ज्ञान के सभी मूल तत्त्व निहित हैं। यह भाषा समाज को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा है। ज्ञान के सभी मूल तत्त्व को समझने के लिए संस्कृत का ज्ञान अनिवार्य है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ.चांद किरण सलूजा ने कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षानीति का निर्माण भारतीय ज्ञान-परंपरा की पृष्ठभूमि में किया गया है।अत: संस्कृत भाषा शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम राजहंस के मंगलपाठ से हुआ। सरस्वती वंदना डाॅ० रुबी कुमारी ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत  दीपचांद कश्यप ने किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. चन्द्रकांत शुक्ल ने की ।इस अवसर पर प्रान्ताध्यक्ष प्रो० ताराकांत शुक्ल, प्रान्तमंत्री दीपचांद कश्यप,  प्रशिक्षण प्रमुख डाॅ० चन्द्रमाधव सिंह, प्रान्त सह मंत्री पृथ्वीराज सिंह आदि उपस्थित थे। ऑनलाइन संस्कृत सम्भाषण वर्ग में 1548 लोगों पंजीकरण कराया है जिन्हें ग्यारह समूहों में बाँटकर विद्वान शिक्षकों के द्वारा सरल संस्कृत सम्भाषण सिखाया जा रहा है। प्रथम दिवस की कक्षा में गणेश वत्स, गौतम राजहंस,अजित नारायण पाण्डेय,उत्तम पाण्डेय,विवेकानंद पाण्डेय,विनय कुमार पाण्डेय, डाॅ० रुबी कुमारी, सूची कुमारी आदि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की महती भूमिका रही।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

1 month ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

7 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

7 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

10 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

10 months ago