पलामू के रामगढ़ प्रखंड स्थित अस्पताल….”भवन बड़ा, सुविधा नगण्य”, सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला और उनकी टीम समुचित सुविधा यहां बहाल करवाने को प्रयासरत

पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड में स्थित अस्पताल का भवन तो बड़ा है, लेकिन वो जैसे मरीजों को मुँह चिढ़ा रहे है। यह कहना है पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला और उनकी टीम का….. आज उनकी टीम ने ग्रामीणों के साथ रामगढ़ स्थित अस्पताल भवन का दौरा किया। कहते हैं नाम बड़े और दर्शन छोटे यही चरितार्थ होती है इस अस्पताल पर, क्योंकि यहां भवन तो बड़ा बना हैं पर सुविधाएं नगण्य हैं।
इस कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को यहां काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की स्थिति खराब सड़कों और सुदूर इलाका होने के कारण और बिगड़ जाती है।
ग्रामीणों के साथ बातचीत पर उन्होंने बताया कि “यहाँ के लोग आज भी मेदिनीनगर पर छोटी-छोटी इलाजों के लिए निर्भर हैं, जो यहां से 30 km दूर है। दुर्गम रास्ते और परिवहन की समुचित सुविधा न होने के कारण ये दूरी बहुत ज्यादा नजर आती है। जबकि यहां अस्पताल भवन होने के बावजूद सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इमरजेंसी में बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं तक झोला छाप डाक्टरो के भरोसे हैं। डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर तो दूर यहां कुत्ते भी झख मारने नहीं आते।”
सुधांशु शेखर ने मुखरता से कहा ” सिर्फ मजबूत इच्छाशक्ति की कमी के वजह से कोविड के दौर में भी करोड़ों की बिल्डिंग भूत बंगला बनी हुई है। इसे हमारी टीम जल्द चालू करवा कर ही रहेगी।”
सन्नी शुक्ला ने मौके पर ही ग्रामीणों से अस्पताल की व्यवस्था बहाल करवाने का वादा किया। साथ ही ग्रामीणों से वक्त आने पर संघर्ष को तैयार रहने को कहा है।
इस मौके पर मिथिलेश राम, सिद्धार्थ प्रियदर्शी, अमित पांडेय, जिब्राइल अंसारी, राहुल कुमार चन्द्रवँशी भी उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago