भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने रांची एफसीआई गोदाम से गरीबों के चावल,गेहूं की हुई कालाबाजारी पर कहा कि राज्य सरकार गरीबों के निवाले पर डाका डाल रही।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पहले भी विभिन्न मंचो से कहा था कि राज्य में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिये गरीब कल्याण योजना से भेजे गए मुफ्त गेहूं और चावल की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। सरकार के संरक्षण में अनाज को खुले बाजार में बेचा जा रहा। शायद इसीलिये हेमंत सरकार में गरीब भूख से मरने को विवश है।
आज मीडिया में प्रकाशित खबरों का उल्लेख करते हुए साहू ने कहा कि कडरू स्थित एफसीआई गोदाम से बिना चालान के सैकड़ो बोरी चावल और गेहूं के कालाबाजारी की खबर एक जघन्य अपराध है जिसमे शामिल लोगों पर अविलंब एफआईआर दर्ज कर मामले की गहराई से जांच हो तथा बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया जाए।
उन्होंने कहा कि बिना चालान के एफसीआई गोदाम से गेहूं चावल को ट्रकों में भरा जाना और फिर कांटाटोली के समीप आजाद बस्ती में पीडीएस डीलर नौशाद आलम के घर उतारा जाना राज्य भर में हो रहे अनाजो की लूट का एक नमूना मात्र है। गहराई से इसकी जांच हो तो बड़े पैमाने पर गरीबो के अनाज के घोटाले उजागर होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यदि लोकलाज और गरीबो की चिंता है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को दंडित करे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…