रांची : मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों, सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन, प्रदर्शन करने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई।झारखंड प्रदेश भाजपा आज पूरी तरह आक्रामक दिखी।
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा राज्य को बर्बाद होते, यहां के खनिज संपदा को लूटते, विधि – व्यवस्था को चरमराते, बेरोजगारों को रोजगार के लिये दर दर भटकते, युवाओं को लाठी खाते, किसानों को अपने बकाये के लिये आफिस का चक्कर लगाते , महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म को चुपचाप नही देख सकती। भले ही हम आज विपक्ष में हैं परंतु राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को केवल भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा है। जनता को विश्वास है कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है।
उन्होंने कहा कि झूठे वायदों का बुलबुला फुट चुका है। राज्य सरकार ने प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। प्रदेश में जंगल राज की स्थिति है। विकास के सारे कार्य ठप्प हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे। इस राज्य में जज,वकील, पुलिस पत्रकार, व्यवसायी ,कोई सुरक्षित नही। केंद्र सरकार से भेजे गए अनाज की कालाबाजारी हो रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब चुप नही बैठ सकती। पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल, मुकदमो की धमकी से नही डराया जा सकता।
दीपक प्रकाश ने कहा कि किसानों के बकाये भुगतान ,उनकी समस्याओं को लेकर हजारों भाजपा कार्यकर्ता खेतों में धरना पर बैठे। सरकार के खिलाफ आन्दोलनं में लाखों कार्यकर्ता आगामी 21 अगस्त को सभी प्रखंडों में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर है।
उन्होंने सरकार के वादा खिलाफी से प्रभावित राज्य के हजारों पारा शिक्षकों, छटनी ग्रस्त अनुबंध पुलिसकर्मियों, सहायकों,पंचायत सचिवों ,बेरोजगार नौजवानों, आंगनबाड़ी सेविकाओं से आह्वान किया कि वे अपनी मांगों केलिये सरकार के खिलाफ आन्दोलनं में शामिल हों।
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…