जमशेदपुर के गोलमुरी मुख्य सड़क के किनारे फूल बेचकर अपना घर चलाने वाले मोहम्मद बसीर पिछले सात दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे। इलाज़ के दौरान उनका कुल बिल 72,631/- रुपये हो गया था। परिजनों ने दूसरे से उधार लेकर किसी तरह कुल 45,000/- रु ही अस्पताल में जमा किए थे और शेष राशि की भुगतान करने में असर्मथ थें। जिसके कारण परिजन उन्हें तीन दिनों से अस्पताल से घर नहीं ले जा पा रहे थे।
परिजनों ने सहयोग के लिए गोलमुरी मंडल के महामंत्री अशोक सामंत के माध्यम से पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने मो. बसीर के बाकी बचे 27,631/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। परिजनों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…