जीते जी वृद्ध महिला हुई मृत घोषित, फिर तीन साल से पेंशन के लिए रही भटक, मामला चंदनकियारी का

ये है 78 वर्षीय बालिका डोमिन जो चंदनकियारी प्रखंड के गम्हरिया में रहती है। अकेली महिला है, और असहाय है। मार्च, 2018 तक उन्हे वृद्धावस्था/विधवा पेंशन मिलता था, पर अचानक कैसे उन्हे मृत घोषित कर दिया गया, और तब से किसी प्रकार जीवन यापन कर रही। कही से कुछ मिल जाता है उसी से गुजारा कर रहीं। आखिर उन्हे मृत घोषित कैसे किया गया?
स्थानीय युवक अमित कुमार सिंह के माध्यम से न जाने कितनी बार प्रखंड कार्यालय गई, जितने भी कागजात मांगे गए सब जमा किए गए पर कुछ नही हुआ। स्थानीय मुखिया से मिली, जो खुद महिला है, पर वो भी उनका निवारण करने की कोशिश नही की। अन्य लोगो से भी मदद मांगी पर तीन साल बीत गए अब तक उनका पेंशन पुनः शुरू नही हो पाया है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक अमर बाउरी के पीए से भी मदद मांगी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वृद्धावस्था में बिना कोई सहारे के वो किस प्रकार अपना जीवन यापन करे? महिला मृत कैसे घोषित हुई यह भी बहुत बड़ा सवाल है? विभाग के गलतियों से हुई या अन्य कोई कारण से? यह तो जांच का विषय है, पर स्थानीय विधायक और प्रशासन को इस महिला की शीघ्र मदद करनी चाहिए ताकि किसी प्रकार ये गुजर बसर कर सके।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago