खनन विभाग और पुलिस ने चलाया बालू के अवैध कारोबार पर छापेमारी अभियान, 17 ट्रैक्टर पकड़ाया

✍️शेखर सुमन, देवघर

देवघर जिला के विभिन्न इलाकों से अवैध बालू उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद जिला खनन विभाग और पुलिस ने शनिवार के दिन संयुक्त रुप से छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों से 17 ट्रैक्टर पकड़ा गया है। इस संबंध में शनिवार को जसीडीह थाना में देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि देवघर एसपी धनंजय सिंह को अवैध बालू उत्खनन होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के मिलने के बाद जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पातारडीह बालू घाट, कुंडा थाना अंतर्गत सरकंडा बालू घाट और देवीपुर थाना अंतर्गत कोसाठी बालू घाट से अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर रहे 17 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टरों में जसीडीह थाना क्षेत्र से कुल 8 ट्रैक्टर, कुंडा थाना क्षेत्र से कुल 4 ट्रैक्टर और देवीपुर थाना क्षेत्र से कुल 5 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। ज्ञात हो कि एनजीटी की गाइडलाइन के तहत 15 अक्टूबर तक बालू के उत्खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं इस छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर चालक भाग गए। वहीं पकड़े गए इन सभी ट्रैक्टर मालिकों और ड्राइवरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किया गया है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago